loader image

डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातु का कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम !

0 Comments

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में डी.ए.वी. नन्दराज पब्लिक स्कूल, बरियातु के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस वर्ष कुल 245विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी विद्यार्थी सफल रहे तथा विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल विद्यार्थियों में से 90%ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 60%विद्यार्थियों ने 75%से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में

सुभा सेठने97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। निष्ठा खाखा ने 96.6%अंक के साथ द्वितीय स्थान, मयंक कुमारने96.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रितिक कुमार ने96% अंक के साथ चतुर्थ  स्थान प्राप्त किया। वहीँ आराध्या प्रसाद,शिखर शर्मा,तन्मय श्रीवास्तव एवं रितिका वंदना95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई।

Categories:

This will close in 0 seconds