डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विश्व योग व संगीत दिवस मनाया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों, अभिभावक और शिक्षकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। विश्व संगीत दिवस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के गुंज ऑडिटोरियम किया गया, जहां विद्यार्थी व शिक्षकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

